फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The basic spirit of democracy is the politics of the whole society.

सर्वसमाज की राजनीति ही लोकतंत्र की मूल भावना

Sat, 12 Jun 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The basic spirit of democracy is the politics of the whole society.
अंबेडकरनगर। सांसद रितेश पांडेय ने कहा है कि सर्वसमाज की राजनीति ही लोकतंत्र की मूल भावना है। किसी एक जाति व वर्ग की राजनीति या उस पर बात करने वाले व्यक्ति की सोच का दायरा बेहद छोटा और सीमित होता है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती को गुमराह करने की कोशिश करने वालों की अब पोल खुल रही है तो उन्हें सच को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन

बसपा से निकाले गए पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने बीते दिन कटेहरी में कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान सांसद रितेश पांडेय पर निशाना साधा था। इसकी काफी चर्चा रही। इस बीच एक दिन बाद सांसद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को उन्होंने कहा कि वे और उनके पिता पूर्व सांसद राकेश पांडेय कभी एक जाति या धर्म की राजनीति नहीं करते। पूर्व मंत्री को निशाने पर रखते हुए कहा कि बड़े ओहदे पर पहुंचे लोग जब किसी एक जाति के नाम पर राजनीति की बात करते हैं तो यह उनकी छोटी सोच दिखाती है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि यह कहना कि रितेश को ब्राह्मणों का ही वोट नहीं मिलता, अत्यंत गलत है। मैं सबका सम्मान करता हूं। जो वोट देते उनका भी जो नहीं देते उनका भी। जिन्हें एक जाति की राजनीति करनी है उन्हें वह मुबारक हो। सांसद ने कहा कि पूर्व मंत्री ने बसपा की मिशन गायिका मालती राव को जिला पंचायत सदस्य का टिकट मिलने पर बहन मायावती से उन्हें लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। अब वे दूसरों पर महिलाओं को सम्मान न देने की बात कर रहे हैं। रितेश ने कहा कि मैंने सदैव सर्व समाज के हितों को प्राथमिकता दी है और देता रहूंगा। एक वर्ग की राजनीति करने के लिए मैंने उच्च शिक्षा नहीं हासिल की। राजनीति में कुछ अलग करने आया हूँ। जनता मेरा कामकाज पसंद कर रही है। यही मेरी पूंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed