फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The administration made two chaotic elements

दो अराजक तत्वों को प्रशासन ने कर दिया जिला बदर

Wed, 22 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The administration made two chaotic elements
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के किछौछा दरगाह क्षेत्र निवासी दो अराजक तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई की है। इसके पहले पुलिस की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। बुधवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र में दोनों के जिला बदर किए जाने की कार्रवाई की डुग्गी मुनादी कराई।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के दरगाह निवासी आफताब व आजम निवासी निजाममुद्दीननगर दरगाह के विरुद्ध बीते 29 सितंबर को डीएम ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। इससे पहले बीते दिनों बसखारी पुलिस टीम ने डीएस व एसपी को रिपोर्ट भेजा कि इन दोनों अभियुक्त के क्षेत्र में बने रहने से उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे आदि में गवाही आदि प्रभावित हो रही है। ऐसे में जरूरत है कि इन दोनों को जिला बदर किया जाए। ऐसा इसलिए जिससे कानून व्यवस्था व मुकदमों में गवाही आदि की प्रक्रिया में व्यवधान न हो। पुलिस की इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए डीएम ने दोनों अभियुक्तों को 6-6 माह के लिए जिला बदर कर दिया।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर बुधवार को बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम किछौछा दरगाह पहुंची। दोनों अभियुक्तों के घर जिला बदर की नोटिस चस्पा करने के साथ ही नगर में डुग्गी मुनादी कराई गई। एसओ ने कहा कि यदि इस दौरान दोनों अभियुक्त जनपद सीमा में पाए गए तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed