फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   TET struggle Front angered with government

टीईटी संघर्ष मोर्चा ने जताई नाराजगी

Sat, 07 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 07 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
TET struggle Front angered with government
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट टीईटी संघर्ष मोर्चा की आयोजित बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला

टीईटी संघर्ष मोर्चा जिला इकाई की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट के समीप आयोजित हुई। इसमें जिलाध्यक्ष आनंद रमन ने 3 मई को बेसिक शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद के धरने में हुए बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि टीईटी संघर्ष मोर्चा से जुड़े लोग सरकार की इस दमनकारी नीतियों से पीछे हटने वाले नहीं है।

विज्ञापन

 
जिलाध्यक्ष आनंद ने राज्य सरकार के तानाशाही नीति की कड़ी आलोचना की। कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने के झूठे दावे की पोल सपा की खुल रही है। जिस प्रदेश में युवाओं को रोजगार मांगने पर लाठियां खाने को मिले, वह कैसे उत्तम प्रदेश होगा। उन्होंने साथियों से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशालय पर शांतिपूर्ण ढंग से हितों की आवाज उठा रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने की घटना को चिंताजनक बताया। कहा कि 13 अभ्यर्थियों पर दर्ज मुकदमे को यदि जल्द ही वापस न लिया गया तो संगठन और बड़ा आन्दोलन छेड़ने को विवश होगा। आगामी 9 मई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अभ्यर्थियों के प्रति कोर्ट का रुख सकारात्मक है। ऐसे में कोर्ट का फैसला जल्द ही अभ्यर्थियों के पक्ष में आएगा। संगठन की अगली बैठक 15 मई को होगी। इस मौके पर अवध पाल, अर्जुन प्रसाद, अजय, रामानुज, सुनील वर्मा, अशोक, विक्रमाजीत, जनार्दन प्रसाद, संगीता, विनोद वर्मा व राजाराम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed