फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tention in Jalalpur

धार्मिक स्थल के निकट मछली का अवशेष फेंकने से ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 11 Nov 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tention in Jalalpur
जलालपुर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद नगपुर में शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल के पास मछली के अवशेष फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। जलालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सफाई कराई और विवाद को टाल दिया। बाद में एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। एहतियातन गांव में पुलिस तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद नगपुर गांव में उस समय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया जब पता चला कि गांव के बाहर स्थित धार्मिक स्थल के पास किसी ने मछली के अवशेष फेंके हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच जानकारी मिलते ही जलालपुर सीओ आरपी राय, कोतवाल प्रद्युम्न सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ग्रामीणों से वार्ता कर रहे थे। इसी बीच एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव भी गांव पहुंच गए। ग्रामीणों को मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए सफाई कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। गांव निवासी राजाराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed