{"_id":"6222587fc59fcb71902243b3","slug":"teenager-s-body-found-drowned-in-canal-on-third-day-ambedkar-nagar-news-lko6203990119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन मिला नहर में डूबे किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन मिला नहर में डूबे किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव के पास बच्चों के साथ नहाते समय डूबे किशोर का शव तीसरे दिन घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नहर में बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अहिरौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दो दिन पहले भीटी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी मुकद्दर (14) पुत्र फूलचंद्र हारीपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में बच्चों के साथ नहाते समय डूब गया था। बताया जाता है कि वह यहां चांदपुर महमूदपुर निवासी अपनी बहन की ससुराल आया था। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। दो दिन की तलाश में कोई सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार को फिर ग्रामीणों की मदद से गोताखोरों की टीम नहर में उतरी और तलाश शुरू की। इस बीच घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर मुकद्दर का शव बरामद हो गया। अहिरौली एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।