{"_id":"580dc712082b9379cf872717cde9860d","slug":"teenager-including-two-eating-toxic-substances-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ खाने से किशोरी समेत दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त पदार्थ खाने से किशोरी समेत दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक अहिरौली थाना क्षेत्र शमशुद्दीनपुर गांव निवासी रणवीर की (17) वर्षीय पुत्री ने गुरुवार देर शाम विषाक्त खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार किसी बात को लेकर परिवारीजनों ने उसे डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हरिहंशपुर गांव निवासी राजेंद्र के 14 वर्षीय पुत्र अरविंद की शुक्रवार सुबह विषाक्त पदार्थ खाने से तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
पहले तो परिवारीजनों ने इसे सामान्य रूप से लिया लेकिन बाद में जब विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी मिली तो रोना पीटना मच गया। उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन