{"_id":"67ba04c3a9f8a3feb4009f65","slug":"teams-from-ayodhya-sultanpur-siddharthnagar-and-lucknow-reached-the-semi-finals-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-130022-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सेमीफाइनल में पहुंचीं अयोध्या, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर व लखनऊ की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सेमीफाइनल में पहुंचीं अयोध्या, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर व लखनऊ की टीमें
Sat, 22 Feb 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम में वाॅलीबाॅल खेलतीं खिलाड़ी।
अंबेडकरनगर। राजकीय एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ओपन राज्य आमंत्रण महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैच खेले गए। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलिंपिक संघ के सचिव डाॅ. हनुमान प्रताप सिंह ने किया। लीग में सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर व अयोध्या की टीमों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतितियोगिता के पहले लीग मैच में सुल्तानपुर ने मऊ की टीम को दो सेट में 25-10 व 25-18 के अंतर से पराजित किया। वहीं, अयोध्या ने बलिया की टीम को 25-6 व 25-5 के अंतर से शिकस्त दी। मऊ ने रायबरेली को 25-12 व 25-16 के अंतर से हराया। अयोध्या ने सिद्धार्थनगर को 25-13 व 25-15 के अंतर से हराया। सुल्तानपुर ने रायबरेली को 25-20 व 25-15, लखनऊ ने मऊ को 25-17 व 25-11 के अंतर से शिकस्त दी।
सिद्धार्थनगर ने गोरखपुर को 25-12 व 25-5 के अंतर से पराजित किया। लखनऊ की टीम ने अंबेडकरनगर को 25-12 व 25-13 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी के साथ सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर व अयोध्या की टीमों ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रामजीत, देवेंद्र यादव, बलराज सिंह, सईद अहमद खान, अनीश राय, रमाकांत पांडेय, शिव शंकर यादव, संजय कुमार, विनय राजभर, उदयराज, शिवाजीत सिंह, जुगनू ने निभाई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आशाराम वर्मा, कार्यालय सहायक अनुपम प्रजापति, वीरेंद्र निषाद, प्रशिक्षक सुमेधा यादव, अदनान अहमद, देशपाल सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अमित चौरसिया, शिल्पी गौतम, देशपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे।