फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Team set out to clean Tamsa

Ambedkar Nagar News: तमसा को स्वच्छ करने उतरी टीम

Wed, 25 Sep 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 25 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Team set out to clean Tamsa
तमसा नदी के किनारे सफाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। दुर्गा पूजा व छठ पर्व को देखते हुए बुधवार को अकबरपुर नगर मेंं तमसा नदी में तीन जेसीबी मशीन से सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है। गायत्री मंदिर से रपटा पुल तक नदीं को साफ किया जाएगा। अकबरपुर नगर पालिका ने लगभग दो किलोमीटर तक सफाई करने का निर्णय लिया है।
लगभग एक वर्ष के लंबे समय के बाद एक बार फिर से नगरपालिका अकबरपुर ने तमसा सफाई अभियान बुधवार से शुरू किया। इसकी शुरुआत गायत्री मंदिर के निकट से हुई। इसके लिए तीन जेसीबी मशीन के साथ 40 से अधिक सफाईकर्मियों को भी लगाया गया। इससे पहले भी तमसा की सफाई के लिए विशेष अभियान चला था। नगर पालिका कर्मियों ने लगभग पांच किलोमीटर की दूरी में पोकलेन मशीन से सफाई के साथ किनारों पर मिट्टी डाल पौधरोपण भी किया था।
विज्ञापन

लंबे अंतराल के चलते नदी को जलकुंभी ने पूरी तरह जकड़ रखा है। ज्यादा बारिश न होने के चलते बड़ी मात्रा में गंदगी भी नदी की तलहटी में एकत्र हो गई है। इसे देखते हुए ही सफाईकर्मियों के अलावा यहां मशीनों को भी लगाना पड़ा है। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि मशीन लगाकर सफाई का काम शुरू कराया गया है। नदी की सफाई के साथ मूर्ति विसर्जन स्थल पर गड्ढों को भी ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed