{"_id":"67be0b75a5a505e5b50a77fd","slug":"team-examining-documents-of-land-deeds-of-former-cm-ambedkar-nagar-news-c-91-slko1002-130180-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पूर्व सीएम की जमीन के बैनामों के दस्तावेज खंगाल रही टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पूर्व सीएम की जमीन के बैनामों के दस्तावेज खंगाल रही टीम
Tue, 25 Feb 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर/आलापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जमीन बेचने व खरीदे जाने के मामले में दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इसके लिए वर्ष 1989 से लेकर अब तक का ब्योरा जुटाया जा रहा है। सीमित है। मामला पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के चलते अधिकारी भी फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं। हालांकि रामनगर महुवर में कई और सरकारी व गैर सरकारी जमीनों की खरीद फरोख्त में भी खेल किए जाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में उच्च स्तरीय जांच में कई और बड़े खुलासों के साथ जल्द कार्रवाई भी हो सकती है।
पूर्व सीएम ने डीएम को फोन कर ली जानकारी
सोमवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने डीएम अविनाश सिंह को जमीन के प्रकरण में फोन कर पूरे मामले की जानकारी ली। डीएम ने उन्हें अब तक हुई जांच के बारे में बताया और जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया। करीब डेढ़ माह पूर्व भी पूर्व सीएम ने डीएम को फोन किया था। पूर्व सीएम ने जमीन को बेचने की इच्छा जताई थी और इसके लिए किसी व्यक्ति को पॉवर ऑफ अटॉर्नी के साथ भेजने की बात कही थी। इस पर डीएम ने तत्कालीन एआईजी स्टांप से बात कराकर प्रक्रिया की जानकारी दी थी। हालांकि इसी बीच यह जमीन बेचे जाने का मामला सामने आ गया।
पूर्व सीएम को जांच के बारे में संपूर्ण जानकारी देकर आश्वस्त किया गया है। एडीएम के पर्यवेक्षण में टीम जांच कर रही है। जालसाजी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द कार्रवाई पूरी की जाएगी। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी