फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher

तदर्थ शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सर्वोपरि, संघर्ष को तैयार संघ

Thu, 19 Nov 2020 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Teacher
राजेसुल्तानपुर। पुरानी पेंशन बहाली एवं कार्यरत तदर्थ शिक्षकों की सेवा सुरक्षा संघ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर जेल भी भरने को तैयार हैं। यह विचार गोरखपुर अयोध्या शिक्षक खंड के निर्वतमान शिक्षक विधायक एवं मौजूदा चुनाव के प्रत्याशी धु्रव कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को प्रकट किया। वे माध्यमिक शिक्षक संघ की संयुक्त मंत्री उषा त्रिपाठी के आवास पर संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शिक्षकों को सभी जरूरी मदद का भरोसा दिलाते हुए ध्रुुव ने कहा कि जो भी जरूरत होगी, वे सदैव खड़े नजर आएंगे। शिक्षकों को कतई परेशान होने की जरूरत नहीं है। संगठन उनके हक व अधिकार के लिए लगातार सजग और सक्रिय है। तदर्थ शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के बाबत पूछे गए एक प्रश्र के जवाब में शिक्षक विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई वार्ता में संघ ने हरहाल में तदर्थ शिक्षकों की सेवा पर आंच न आने देने का प्रस्ताव किया है। इस पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी, जो आने वाले दिनों में फलदायी होगा।
विज्ञापन

अन्यथा तदर्थ शिक्षकों के लिए संघर्ष किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो जेल भी भरा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीपीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बैजनाथ पांडेय, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष उदयराज मिश्र ने किया। जिला संयुक्त मंत्री उषा त्रिपाठी ने सभी का आभार प्रकट किया। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में जिले से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कप्तान सिंह, उमेश पांडेय, हरिप्रसाद यादव, प्रेम शंकर सिंह व शशिभूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed