फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   targeted the opposition

विपक्ष की बरात तो निकल पड़ी लेकिन दूल्हा तय नहीं : दयाशंकर

Sun, 25 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
targeted the opposition
कार्यक्रम को संबोधित करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।
अंबेडकरनगर। विपक्ष की बरात तो चल पड़ी है लेकिन दूल्हा तय नहीं हो पा रहा है। वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री मोदी की सुनामी में विपक्ष की बची हुई एक दो-सीटें भी बह जाएंगी। यह बातें जिला मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में रविवार को पहुंचे प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासपरक सोच का लाभ समूचे देश को मिल रहा है। दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष मोदी के पैर छू रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मोदी का आटोग्राफ ले रहे हैं। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष उन्हें बाॅस कहकर संबोधित कर रहे हैं। विश्व योग दिवस के मौके पर 180 देशों के राष्ट्राध्यक्ष योग करके भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में मोदी सरकार ने सभी के उपचार व भोजन की व्यवस्था की। गरीबों के हृदय व किडनी का मुफ्त उपचार हो रहा है। देश में अनाज का संकट नहीं है। गरीबों को जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं। देश व प्रदेश में मोदी की लहर बरकरार है। निकाय चुनाव में सभी 17 नगर निगमों की जीत ने यह साबित कर दिया है। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विपक्ष को एक भी सीट मिलने वाली नहीं है। देश में पार्टी को 2019 के चुनाव से 50 सीटें अधिक मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर भी भाजपा में आ जाएंगे। सपा को छोड़कर काफी संख्या में लोग भाजपा में शामिल होंगे। विपक्ष सिर्फ एक राज्य से दूसरे राज्य में बैठकें कर रहा है लेकिन नेता नहीं चुन पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed