फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tanda Palika Board passed a budget of 54 crores

टांडा पालिका बोर्ड ने पारित किया 54 करोड़ का बजट

Tue, 26 Apr 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tanda Palika Board passed a budget of 54 crores
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा बोर्ड ने 54 करोड़ रुपये का अनुमानित वार्षिक बजट सोमवार को पारित कर दिया। प्रशासक व अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गृहकर व जलकर के सरचार्ज की वसूली न करने की राहत नागरिकों को दी गई। तय हुआ कि गृहकर व जलकर की वसूली जारी रहेगी। जलकर तथा जलमूल्य में से केवल जलमूल्य की ही वसूली को मंजूरी दी गई। खाली पड़ी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा वहां पीपीपी मॉडल पर दुकानों के निर्माण का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभासदों ने अपने विचार रखे। कई मुद्दों पर गतिरोध की भी स्थिति बनी, लेकिन बोर्ड ने पांच विशेष प्रस्ताव तथा 18 साधारण प्रस्ताव समेत अन्य प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। वर्ष 2022-23 के लिए 54 करोड़ 38 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। बोर्ड ने विज्ञापन शुल्क उपविधि को सर्वसम्मति से हरी झंडी देने के साथ ही प्राइवेट वाहन शुल्क उपविधि में दरों को न बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे भी नागरिकों को राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

गृहकर व जलकर के सरचार्ज की वसूली संबंधित प्रस्ताव पर हंगामेदार चर्चा के बाद तय हुआ कि सरचार्ज की बजाय सिर्फ गृहकर व जलकर की वसूली की जाए। जलमूल्य की वसूली न करने का निर्णय हुआ। नगर क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि को लेकर चर्चा में तय हुआ कि अभियान चलाकर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इसके बाद संबंधित भूमि पर पीपीपी मॉडल से दुकानों का निर्माण हो। इन दुकानों से नगर परिषद को राजस्व की प्राप्ति होगी। पानी के टैंकर का किराया नगर क्षेत्र में 250 रुपये तथा नगर क्षेत्र के बाहर एक हजार रुपये प्रति टैंकर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर सेक्शन मशीन के लिए नया यूजर चार्ज भी निर्धारित किया गया। कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव के अलावा कर निर्धारण अधिकारी उमाशंकर सरोज, अधीक्षक शरदेंदु कुमार सिंह, अवर अभियंता नीतू कुमारी, खाद्य निरीक्षक द्वारिकानाथ समेत कई सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed