फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tamsa Mahaarti started

Ambedkar Nagar News: भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई तमसा महाआरती

Tue, 25 Jul 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tamsa Mahaarti started
तमसा तट पर पूजन करते डीएम व अन्य अ​धिकारी।
अंबेडकरनगर। जिला प्रशासन ने अकबरपुर नगर में तमसा महाआरती की शुरूआत की। शहजादपुर स्थित तमसा नदी तट नर्वदेश्वर महादेव मंदिर सोमवार रात आस्था का गवाह बना। वाराणसी व अयोध्या की तर्ज पर तमसा तट पर महाआरती हुई जिसमें डीएम के साथ कई अधिकारी व अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

आरती के दौरान भगवान शिव के जयकारे से इलाका गूंज उठा। अकबरपुर नगर पालिका चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा व अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह की निगरानी में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अविनाशसिंह, सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त व अन्य अधिकारी शामिल हुए। पं. सूरज ने विधि विधान से शिव मंदिर परिसर में पूजन कराया। इसके बाद महाआरती शुरू की गई। डीएम ने कहा कि ऐसी पहल से ही हम जीवनदायिनी नदियों को सुरक्षित रख सकते हैं। ईओ ने बताया कि मंदिर प्रबंधन को हर सोमवार को ऐसे आयोजन करने का सुझाव दिया गया है। इससे लोगों की नदी के प्रति आस्था गहरी होगी और तमसा को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed