फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   talanted womens awared

विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाशाली महिलाओं को मिला ग्रामर्षि नारी सम्मान

Sun, 02 Feb 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
talanted womens awared
अंबेडकरनगर। बेहतर शिक्षा व जागरूकता के बल पर ही महिलाएं समाज व देश का नाम रोशन कर सकेंगी। महिलाओं को कभी इसमें संकोच नहीं करना चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकारें बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा को लेकर कड़े कानून कायदे बना रही हैं। समाज में इसका असर भी दिखाई पड़ रहा है। महिलाओं को सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ना होगा।
विज्ञापन

यह विचार रविवार को ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल आरोपुर के प्रागंण में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के क्रम में आयोजित ग्रामर्षि नारी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा भोजन न भी मिले यह मंजूर है, लेकिन बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। परिवार की बेटियां जब शिक्षित होंगी तो इसका सकारात्मक परिणाम पूरे समाज में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल ने किया। उन्होंने भी महिलाओं से देश व समाज की तरक्की में आगे आने का आह्वान किया। कहा कि महिलाओं को शिक्षा व जागरूकता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षित होने पर ही उनका शोषण रुकेगा और वह समाज में बराबर की भागीदारी कर सकेंगी। विशिष्ट अतिथि अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देने के साथ ही महिलाओं व युवतियों से जागरूक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद हरिओम पांडेय ने भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान समाज में मील का पत्थर साबित हो रहा है। लोक गायिका प्रकृति यादव सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
बाद में अतिथियों ने विभिन्न प्रतिभाओं के बल पर समाज व क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली सुमित्रा शुक्ला, जिपंस फूलमती यादव, वंदना पांडेय, उर्मिला भारती, साधना पाठक, विजय लक्ष्मी, शारदा देवी, रेखा, कुसुमलता, चमेली देवी, मालती यादव, संगीता पांडेय व लीलावती सिंह आदि को अंगवस्त्र व ग्रामर्षि नारी सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

संचालन प्रो. गिरीश चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका डॉ. पूनम राय, रामनगर ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह, डॉ. रीता सिंह, अनुपमा उपाध्याय, उपमा पांडेय, अंबिका जायसवाल, प्रबंधिका अंजू पांडेय व प्रधानाचार्य राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed