{"_id":"634312aa90cf891ef80e34b9","slug":"take-precautions-to-avoid-cybercrime-ambedkar-nagar-news-lko6521172184","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम से बचने को बरतें सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम से बचने को बरतें सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। किसी भी फ्राड से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। हमें किसी के झूठे बहकावे में नहीं आना चाहिए। फोन कर नकद पुरस्कार व इनाम जीतने का झांसा देने वालों से विशेष रूप से सतर्क रहें। महिला टीम ने बेटियों को बेहतर शिक्षा हासिल करने की सलाह दी। कहा कि शिक्षा हासिल कर ही हम तरक्की के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। बेटियों की सशक्त भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक बदलाव होगा।
महिला थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, सिपाही गीता यादव व अजोरी ने अकबरपुर नगर के शहजादपुर, पटेलनगर व रोडवेज आदि क्षेत्र में अभियान चलाकर महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया। साइबर अपराधियों से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। कहा कि कभी भी किसी को अपना ओटीपी, पासवार्ड, बैंक व एटीएम कार्ड डिटेल साझा न करें।
फोन कर इनाम जीतने व अन्य उपहार का लालच देने वालों के भी झांसे में न आने की सलाह दी। कहा कि कई बार लालच में आकर आम नागरिक इन जालसाजों के चक्कर में फंस जाता है। इससे तगड़ी चपत लग जाती है। यदि किसी कारण धोखाधड़ी आदि की घटना हो जाती है तो तत्काल 1930 पर फोन कर अपनी शिकयत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
मालीपुर थाने के उपनिरीक्षक कल्लन, सिपाही संजय यादव व दयावती मीना, भीटी थाने की सिपाही प्राची ने भीटी बाजार व आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। बालिकाओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 108, 102, 1076 व 181 के बारे में जानकारी दी। साथ ही इधर-उधर घूम रहे युवकों से पूछताछ कर हिदायत भी दी। गणमान्य नागरिकों से अपील की कि आम नागरिकों को भी समय-समय पर जागरूक करते रहें।