फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Take care of your health

Ambedkar Nagar News: अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें महिलाएं

Tue, 20 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Take care of your health
 महिलाओं व युवतियों को जागरूक करती महिला पुलिसकर्मी।
अंबेडकरनगर। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहना चाहिए। बेहतर खानपान के साथ ही समय-समय पर जांच भी कराएं। यह बातें राजेसुल्तानपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने मंगलवार को जागरुकता अभियान के दौरान पटखौली में महिलाओं व युवतियों को समझाईं।
विज्ञापन

टीम में शामिल महिला आरक्षी योगिता व मुख्य आरक्षी सत्यप्रकाश पटेल ने कहा कि महिलाओं को परिवार के साथ-साथ खुद की देखभाल करना होती है। कई बार महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी के बीच खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती। इससे उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं परिवार के साथ-साथ खुद का भी ध्यान रखें। नियमित दिनचर्या के साथ उचित खानपान रखें। हरी सब्जियों व मौसमी फलों का सेवन करें। समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच भी कराएं।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाने की आरक्षी अंजू साहू व होमगार्ड क्षमा मिश्रा ने प्रमुख चौराहों व बाजारों में पहुंचकर महिलाओं व किशोरियों में साहस का भाव जगाया। कहा कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में स्वयं को कमजोर न समझें। खुद के साथ अथवा दूसरे के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हो तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं। पर्चे वितरित करने के साथ आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी दी। इसी तरह जहांगीरगंज, आलापुर, टांडा, आदि स्थानों पर जागरकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed