फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Taekwondo stars get new recognition

Ambedkar Nagar News: ताइक्वांडो के सितारों को मिली नई पहचान

Fri, 24 Jul 2026 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo stars get new recognition
शहर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को बेल्ट टेस्ट में सफल खिलाड़ी को बेल्ट बांधकर सम
अंबेडकरनगर। शहर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजूर आलम अंसारी ने बेल्ट टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को बेल्ट बांधकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने तकनीकी प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग बेल्ट श्रेणियों में स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से रविवार को जलालपुर स्थित बुद्धा वॉरियर्स एकेडमी नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में एक दिवसीय बेल्ट टेस्ट आयोजित किया गया था, जिसमें जिले की छह अकादमियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों ने किक, पंच, ब्लॉक, स्टांस, मिक्स तकनीक और फ्लाइंग किक्स का प्रदर्शन किया। तकनीक, संतुलन, गति और अनुशासन के आधार पर उन्हें अगली बेल्ट श्रेणी के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में येलो बेल्ट श्रेणी में राज विश्वकर्मा, उत्कर्ष, हर्ष, अनुराग, सुशांत गोयल, निधि शाश्वत और प्रज्ञा चौरसिया को बेल्ट प्रदान की गई। ग्रीन बेल्ट पाने वालों में सारिका गोयल, अग्रिमा श्रीवास्तव, मानवी पाल, आरूही शर्मा और आदित्य कुमार गौतम शामिल रहे। सुहासिनी वर्मा ने ग्रीन-वन बेल्ट, दर्पण माथुर और एंजल ने रेड बेल्ट व आकाश गौतम ने रेड-वन बेल्ट हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार मन ने बताया कि बेल्ट टेस्ट में सफल अधिकांश खिलाड़ी 30 जुलाई से दो अगस्त तक होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं। खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर तकनीक सुधार रहे हैं। बेल्ट टेस्ट खिलाड़ियों की क्षमता, तकनीकी दक्षता और प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रजत मौर्य, कोच अभिषेक मौर्य व सौरभ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed