फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   TAC to probe irregularities in development works

Ambedkar Nagar News: विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच करेगी टीएसी

Sat, 25 Oct 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
TAC to probe irregularities in development works
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत कार्यालय पर निविदा और विकास कार्यों में अनियमितताओं समेत अन्य तमाम आरोपों की जांच की लिए रविवार को टीएसी टीएसी कार्यालय पहुंचेगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आनंद तिवारी निवासी मीरानपुर अकबरपुर ने छह सितंबर 2025 को मंडलायुक्त से की गई शिकायत में बताया था कि जिला पंचायत अंबेडकरनगर 29 मई 2025 को कुल 97 कार्यों की निविदा जारी की गई थी। इनमें कुछ कार्यों पर केवल तीन ठेकेदारों तथा कुछ कार्यों पर चार ठेकेदारों ने सहभागिता की थी। जिन कार्यों पर चार ठेकेदारों ने सहभागिता की, उनकी निविदा निरस्त कर दिनांक 15 जुलाई 2025 को दोबारा विज्ञापन किया गया था। इसके बाद दोनों ही निविदाओं में कार्यों का अनुबंध कर कार्यादेश निर्गत कर दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच तकनीकी लेखा परीक्षण प्रकोष्ठ से कराने की मांग की थी। इस पर अयोध्या मंडल के टीएसी के प्राविधिक परीक्षक आरके गौतम ने 16 अक्तूबर को इस प्रकरण से संबंधित अभिलेखों और आख्या तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। अब तक अभिलेख उपलब्ध न कराने पर रविवार सुबह 11.00 बजे टीम जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर जांच करेगी। अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पूर्व में भी जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed