{"_id":"6ae4dc356f32157f7f07223b","slug":"bjp-media-in-charge-makes-objectionable-remarks-about-the-late-son-of-an-sp-mp-ambedkar-nagar-news-c-13-1-lko1126-1989609-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भाजपा मीडिया प्रभारी ने सपा सांसद के दिवंगत बेटे पर की आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भाजपा मीडिया प्रभारी ने सपा सांसद के दिवंगत बेटे पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
Fri, 30 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर के पुत्र संजय राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जिले में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पोस्ट में उन्होंने सपा सांसद लालजी वर्मा के दिवंगत पुत्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया और समाजवादी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई।
सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि किसी दिवंगत व्यक्ति के बारे में इस तरह की बात कहना भाजपा की मानसिकता और दुर्भावना को दर्शाता है। उन्होंने इसे पार्टी की संस्कृति और मर्यादा के दावों के विपरीत बताया। उनका कहना है कि यह केवल सांसद लालजी वर्मा का व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि पूरे पीडीए समाज का अपमान है।
उधर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी है और इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अपने पक्ष में कहा कि जब उनके परिवार पर अत्याचार हो रहे थे, तब किसी ने आवाज उठाना जरूरी नहीं समझा था। सोशल मीडिया पर हुई इस बयानबाजी के बाद जिले में भाजपा और सपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।