{"_id":"62683c65e85e1334d166215f","slug":"tablets-distributed-to-811-students-ambedkar-nagar-news-lko62797395","type":"story","status":"publish","title_hn":"811 छात्र-छात्राओं को बांटे गए टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
811 छात्र-छात्राओं को बांटे गए टैबलेट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के एसबीएम आईटीआई संस्थान में टैबलेट पाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ खुशी का इजहा?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में मंगलवार को समारोह पूर्वक 811 छात्र-छात्राओं में टैबलेट बांटे गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं।
अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में 182 छात्र-छात्राओं को अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने टैबलेट का वितरण किया। कहा कि यदि सफलता के पथ पर तेजी से आगे बढ़ना है, तो आधुनिकता के दौर में हाईटेक होने की जरूरत है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे वक्त के अनुसार खुद को ढालते हुए आगे बढ़ें। सफलता की ऊंचाइयों पर आसानी से पहुंच सकें और दुनिया को मुट्ठी में बंद कर सकें, इसके लिए ही छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ओमप्रकाश सरिता आईटीआई बसोहरी में कार्यक्रम का आयोजन कर 37 छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे गए।
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि टैबलेट के माध्यम से युवा दुनिया की विभिन्न जानकारियों को आसानी के साथ हासिल कर सकते हैं। इस दौरान ओमप्रकाश उपाध्याय, रामानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाजी अब्दुल्ला निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व न्यू प्राइवेट आईटीआई नरायनपुर प्रीतमपुर में 108 छात्र-छात्राओं को भाजपा की क्षेत्रीय संयोजक व अवध प्रांत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की उपमा पांडेय ने टैबलेट बांटे। उन्होंने कहा कि वे सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के साथ ही समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस मौके पर शाहिद अली, आनंदप्रकाश मिश्र, अमन कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, मनोज राजभर, सलमान अहमद आदि मौजूद रहे।
वीएम आईटीआई कॉलेज सरावां में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने 110 छात्र-छात्राओं में टेबलेट का वितरण किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी इस दौरान गिनाया। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, धर्मेंद्र अग्रहरि, चंद्रशेखर यादव, आनंद जायसवाल, अभिषेक निषाद व अलगूराम आदि मौजूद रहे। सरदार पटेल स्मारक पीतजी कॉलेज लारपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने 376 छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। इस मौकेे कमलाप्रसाद वर्मा, डॉ. कविता श्रीवास्तव, डॉ. रामउजागिर वर्मा आदि मौजूद रहे।