{"_id":"62cdb820992ca416f3362fa6","slug":"sword-of-ending-recognition-hanging-on-109-secondary-schools-ambedkar-nagar-news-lko6392114165","type":"story","status":"publish","title_hn":"109 माध्यमिक स्कूलों पर लटकी मान्यता समाप्त होने की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
109 माध्यमिक स्कूलों पर लटकी मान्यता समाप्त होने की तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। वेबसाइट बनाकर स्कूल का डाटा उपलब्ध न कराने वाले 109 माध्यमिक विद्यालयों पर मान्यता समाप्त होने की तलवार लटक गई है। विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूची जारी करते हुए 14 जुलाई तक अंतिम मौका दिया है। कहा कि यदि समय रहते वेबसाइट बनाकर संपूर्ण विवरण उपलब्ध न कराया गया तो उनकी मान्यता प्रत्याहरण के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट बनाकर उस पर संपूर्ण डाटा उपलब्ध कराने में जिले के 109 विद्यालय फिसड्डी साबित हुए हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से कई बार बैठकों में मौखिक व नोटिस भेजकर इस कार्य को प्राथमिकता से कराने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बावजूद संबंधित विद्यालयों ने इस पर अमल नहीं किया।
शासन की मंशा है कि विश्वविद्यालयों की तरह माध्यमिक विद्यालय भी अपनी वेबसाइट बनाएं और उस पर स्कूल का संपूर्ण डाटा छात्र संख्या, शिक्षकों की संख्या, संसाधनों का विवरण, फोटो व उपलब्धि आदि विवरण उपलब्ध कराएं। ऐसा इसलिए जिससे कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन विद्यालय के बारे में जानकारी हासिल कर सके।
विज्ञापन
शासन की इस मंशा के अनुरूप जिन विद्यालयों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है, उनके विरुद्ध विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि यदि 14 जुलाई तक वेबसाइट तैयार कर संपूर्ण विवरण अपलोड न किया गया तो ऐसे विद्यालयों को डिफॉल्टर की श्रेणी में रखते हुए मान्यता प्रत्याहरण कर ली जाएगी। साथ ही ऐसे विद्यालय प्रबंधन पर अन्य विभागीय विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी डीआईओएस/प्रधानाचार्या डॉ. तारा वर्मा ने बताया कि जिले में 369 माध्यमिक विद्यालयों में से 109 विद्यालयों ने अब तक वेबसाइट नहीं बनायी है। ऐसे में विभाग का आगे जो भी निर्देश होगा, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।