फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   swiper died in the programme of cm

मुख्यमंत्री की सभा में सफाईकर्मी की मौत, मची अफरातफरी

Sat, 07 Sep 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
swiper died in the programme of cm
अंबेडकरनगर के जलालपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सफाईकर्मी की मौत के बाद जलालपुर सीएचसी प - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान ड्यूटी में तैनात सफाई कर्मचारी की मौत से भगदड़ की स्थिति बन गई। सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष के अलावा कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार सफाई कर्मी की मौत सीएम का हेलीकाप्टर देखने के लिए मची भगदड़ के दौरान भीड़ में दबने से हुई। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि सफाई कर्मी की मौत कार्यक्रम स्थल के बगल एक पशु अस्पताल की छत से गिरने की वजह से हुई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शनिवार को जैसे ही एनडी इंटर कॉलेज जलालपुर के मैदान पहुंचा बगल में ही स्थित जलालपुर ब्लाक की तरफ से लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी। इस भीड़ को रोकने में जिला प्रशासन व पुलिस के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। ऐसे में वहां आपाधापी की स्थिति हो गई। मुख्यमंत्री जब तक हेलीकाप्टर से उतरकर मंच तक पहुंचते ड्यूटी पर तैनात एक सफाई कर्मी की मौत की खबर फैल गई। इससे वहां कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सफाई कर्मचारी को मृत देख आसपास के लोग भागने लगे। हालांकि बेसुध सफाई कर्मचारी सुरेश कन्नौजिया (48) निवासी इटौरा सैदापुर सम्मनपुर को तत्काल नगपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह जैनापुर गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में थी।
विज्ञापन

सफाई कर्मी की मौत के बाद प्रशासन की ओर से परस्पर विरोधी तथ्य सामने आए। कुछ स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हेलीकाप्टर आने के बाद ब्लॉक की तरफ से भीड़ दौड़ी। इसी की चपेट में आकर सुरेश गिर गया। इसके बाद भीड़ में गिरने व दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने भी कहा है कि सुरेश की मौत भगदड़ में दबकर हुई है। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर आते ही भगदड़ मची, जिसमें दबकर सुरेश की जान चली गई। उधर प्रशासन ने सफाई कर्मचारी की मौत को सामान्य हादसा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से सूचना विभाग ने घटना के कुछ देर बाद बताया कि सभा स्थल पर कोई भगदड़ नहीं हुई। न ही किसी अन्य व्यक्ति को कोई चोट आई है। सभा स्थल के बगल जलालपुर ब्लॉक परिसर में परित्यक्त पशु चिकित्सालय की भवन की छत से गिरकर सफाई कर्मी की मृत्यु हुई है। डीएम व एसपी ने स्थल का निरीक्षण किया और परिवार के सदस्यों से भी बात की। मृतक के आश्रितों को नियोजित करने की कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री की सभा के दौरान सफाई कर्मी की मौत मामले में जिला प्रशासन की सफाई सवालों के घेरे में आ गई है। सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि छत से गिरने से सफाई कर्मी की जान गई है जबकि, इसी विज्ञप्ति में आगे लिखा है कि मृतक के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं थे। प्रशासन की इसी सफाई पर सवाल खड़े करते हुए आम लोगों का कहना था कि छत से गिरने के बाद भी शरीर पर बाहरी चोट न होने की बात आसानी से हजम नहीं हो रही है। विज्ञप्ति में प्रशासन ने यह भी उल्लेख किया है कि मृत्यु का कारण अस्पष्ट है।
प्रशासन ने यह तथ्य भी छिपाने का प्रयास किया कि संबंधित सफाई कर्मी की ड्यूटी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगाई गई थी। नगपुर सीएचसी से दिवंगत सफाई कर्मी की जो फोटो सामने आई उसमें उसके शरीर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का परिचय पत्र भी मौजूद है। जबकि प्रशासन की विज्ञप्ति में लिखा है कि वह जलालपुर विकासखंड में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। सफाई कर्मियों का कहना है कि प्रशासन का यह रवैया गैर जिम्मेदाराना व दुर्भाग्यपूर्ण है।

एडीएम अमरनाथ राय ने बताया कि सफाई कर्मी की मौत सभा स्थल के बगल वाले परिसर में एक छत से गिरने की वजह से हुई है। कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की कोई भगदड़ नहीं हुई। सफाई कर्मी के छत से गिरते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed