फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Swimmers from the state will showcase their prowess in the pool today.

Ambedkar Nagar News: आज पूल में दम दिखाएंगे प्रदेश के तैराक

Fri, 09 Oct 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Swimmers from the state will showcase their prowess in the pool today.
 प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए तैयार शहर के एकलव्य स्टेडियम ​​​स्थित तरणताल।संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर शॉर्ट कोर्स तैराकी चैंपियनशिप का शुभारंभ शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए महिला और पुरुष तैराक अपनी टाइमिंग के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए उतरेंगे। प्रतियोगिता में करीब 170 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें 70 महिला तैराक हैं।
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के सचिव मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। मुख्य अतिथि डीएम ईशा प्रिया प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी। तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राजा जय प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद रितेश पांडेय भी मौजूद रहेंगे। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग में 800 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले, 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बैकस्ट्रोक, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 100 मीटर व्यक्तिगत मेडले की स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन

सभी मुकाबले टाइम ट्रायल के आधार पर कराए जाएंगे, जिसमें खिलाड़ियों का समय दर्ज किया जाएगा। एकलव्य स्टेडियम के तरणताल में 10 लेन हैं। इसकी लंबाई 25 मीटर और गहराई आठ फीट है। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले पूल की सफाई कराकर पानी की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। पर्याप्त लेन होने से मुकाबलों के संचालन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की टाइमिंग के आधार पर उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला और पुरुष टीम का चयन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के चयनकर्ता और निर्णायक प्रदर्शन का आकलन करेंगे। जीवनरक्षक सहित करीब 20 सदस्यीय दल आयोजन में मौजूद रहेगा। चयनित तैराक 25 से 28 अक्तूबर तक अहमदाबाद में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed