{"_id":"5f7b4fc08ebc3e9b7965a485","slug":"sweet-ambedkar-nagar-news-lko5437064181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई बनने और खराब होने की तारीख वाला टैग नहीं लगा रहे दुकानदार, ज्यादातर को जानकारी ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई बनने और खराब होने की तारीख वाला टैग नहीं लगा रहे दुकानदार, ज्यादातर को जानकारी ही नहीं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में मिठाई की इन दुकानों पर अभी तक नहीं लग पाया है ट्रे पर जरूरी टैग।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित डेढ़ हजार से अधिक छोटी-बड़ी मिठाई की दुकानों पर सोमवार तक ट्रे पर ‘बेस्ट बिफोर यूज’ का टैग नहीं लग सका। एक अक्तूबर से सभी मिठाई दुकानदारों को ट्रे पर मिठाई तैयार होने व एक्सपायर होने के समय का टैग चस्पा करने के निर्देश थे। साथ ही खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम को जांच अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए थे। यहां खास बात यह है कि दुकानदारों को इस नियम के बारे में जानकारी ही नहीं है।
मतलब इसे लेकर जागरूक करने का अभियान ही नहीं चलाया गया। बीते दिनों निर्देश जारी हुए थे कि मिठाई दुकानदार ट्रे पर मिठाई तैयार होने व एक्सपायर होने की तिथि का टैग अंकित करें। ऐसा इसलिए, जिससे उपभोक्ताओं को जानकारी हो सके कि जिस मिठाई की वह खरीददारी कर रहे हैं, वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो नहीं है। एक अक्तूबर से यह नियम लागू होना था, लेकिन जिले में इसे लेकर पूरी तरह लापरवाही का माहौल है।
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच अक्तूबर तक किसी भी मिठाई की दुकान में ट्रे पर टैग नहीं लगाया जा सका। एक मिठाई दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें ऐसे किसी निर्देश की जानकारी ही नहीं है। अकबरपुर नगर के एक प्रतिष्ठित मिठाई दुकानदार ने कहा कि उन्होंने समाचार पत्र में इस संबंध में पढ़ा जरूर था, लेकिन क्या करना है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। विभाग से जो भी निर्देश जारी होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
लापरवाही यहीं तक सीमित नहीं है। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के अधिकारियों को भी शासन के निर्देश का पालन कराने की सुध नहीं है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच अक्तूबर की पूर्वाह्न तक मिठाई दुकानदारों को इस संबंध में किसी प्रकार का निर्देश जारी नहीं किया जा सका। दोपहर बाद इस संबंध में दुकानदारों को जानकारी फोन द्वारा देने का काम शुरू हुआ।
जिले के सभी मिठाई दुकानदारों को मिठाई की ट्रे पर मिठाई बनने व एक्सपायर होने की तिथि का टैग लगाने के निर्देश दिए गए हैं। छह अक्तूबर से सघन जांच अभियान चलेगा। यदि कहीं टैग लगा नहीं पाया गया तो संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई भी की जाएगी।
- राजवंश श्रीवास्तव, अभिहित अधिकारी