Ambedkar Nagar: आशनाई में हत्या की आशंका, आम के बाग में मिला युवक का शव, अज्ञात पर केस दर्ज
मृतक के छोटे भाई ने बताया कि युवक रात आठ बजे घर आया था। इसके बाद किसी का फोन आने पर वह घर से चला गया। सुबह आम के बाग में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी विवाह में बिजली सजावट का काम करने वाले युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह आम के बाग में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक को मारने पीटने के बाद रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालीपुर के खड़वा अमरतल निवासी अजीत मौर्य के मुताबिक उनका छोटा भाई अमरजीत मौर्य (23) सात मई को गांव के एक व्यक्ति की बाइक की सर्विसिंग करवाने गए थे। रात आठ बजे घर आया और खाना खाकर सोने जा रहे थे। तभी उसके मोबाइल पर किसी नंबर से फोन आया और वह उठकर बाहर चला गया।
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी बोले- दुस्साहस करने वालों के मंसूबे को मिनटों में चकनाचूर कर देती है हमारी यूपी पुलिस
आठ मई की सुबह करीब छह बजे मालीपुर के सैदपुर भितरी गांव के आम के बाग में कुछ बच्चे आम बीनने के लिए गए थे। वहां शव पड़ा देख शोर मचाने लगे। शोर सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंच गए। मृतक के गांव के शिवचरण ने अमरजीत की पहचान कर मौत की खबर परिजनों को दी।
ये भी पढ़े- UP: अखिलेश यादव बोले- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी दल को इसका राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए
मृतक के पिता रामतीरथ और भाई अजीत घटनास्थल पर पहुंचे तो मृतक का चोटिल शव बाग में पड़ा था। उसके गले में रस्सी के निशान थे। परिजनोंं ने अज्ञात लोगाें पर हत्या का आरोप लगाया है। शव मिलने की सूचना पर सीओ अनूप सिंह के साथ मालीपुर थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की।
ग्रामीणों में आशनाई के चलते हत्या किए जाने की चर्चा है, फिलहाल कोई स्पष्ट तौर से बोलने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई अजीत मौर्य की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.