फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Suspected death in Akbarpur

संदिग्ध हालात में तमसा नदी में मिला वकील का शव

Thu, 05 Mar 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Suspected death in Akbarpur
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गदायां स्थित तमसा नदी में गुरुवार अपराह्न एक अधिवक्ता का संदिग्ध परिस्थतियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया अधिवक्ता की मौत नदी में डूबने से हुई है। हालांकि, मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

गुरुवार अपराह्न अकबरपुर नगर के गदायां मोहल्ले के कुछ नागरिक तमसा नदी की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। एक अधेड़ का शव पानी में उतरा रहा था। शव मिलने की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के निवासी घटनास्थल पर पहुंच गए। शव की पहचान महेंद्रनाथ श्रीवास्तव (55) निवासी गदायां कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई। इस बीच जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

बाद में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेंद्रनाथ अधिवक्ता थे। वह टांडा तहसील में प्रैक्टिस करते थे। कभी-कभी वह अकबरपुर तहसील में भी प्रैक्टिस करते थे। कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि महेंद्रनाथ गुरुवार सुबह आठ बजे करीब घर से पैदल ही निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। कोतवाल ने बताया कि घरवालों के अनुसार वह बीते कुछ दिन से कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed