फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Suryagrahan in Ambedkarnagar

सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद सरयू तट पर उमड़े लोग

Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Suryagrahan in Ambedkarnagar
अंबेडकरनगर में गुरुवार को कुछ इस तरह दिखा सूर्यग्रहण - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। गुरुवार को सूर्यग्रहण के मोक्ष के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया। ग्रहण समाप्त होने के बाद सरयू तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं स्नान व पूजन के लिए पहुंचे। कई घरों में पूजन-अर्चन के बाद भोजन बना। श्रद्धालुओं ने भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया। इसके बाद भोजन ग्रहण किया। सूर्यग्रहण को देखने के लिए भी लोगों में उत्सुकता दिखी।
विज्ञापन

गुरुवार को पौष अमावस्या पर लगे सूर्यग्रहण के सूतक से बुधवार शाम ही मंदिरों के कपाट बंद हो गए थे। ग्रहण समाप्ति के उपरान्त मंदिरों में स्थापित विग्रहों का स्नान व अभिषेक के उपरांत कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। सूर्यग्रहण सुबह आठ बजे से शुरू होकर पूर्वान साढ़े 11 के बाद खत्म हुआ। इसके बाद मंदिरों के कपाट खुलते ही भारी संख्या में लोग अपने आराध्य के दर्शन और पूजन अर्चन के लिये मंदिरों में पंहुच गए। भोजन आदि बनने का कार्य भी सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद ही शुरु हुआ।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन भी किया। टांडा के नगर के प्रसिद्ध श्रीहनुमानगढ़ी, श्री झारखंड नाथ महादेव, श्री नर्बदेश्वर महादेव कस्बा कोइराना, श्री उदासीन आश्रम के अलावा श्री तामेश्वर नाथ महादेव डुहिया में लोगों की भारी भीड़ रही। ग्रहण समाप्त होने के बाद लोग पूरी आस्था के साथ पवित्र सरयू की जलधारा में स्नान कर मंदिरों में स्थापित विग्रहों का दर्शन कर पूजन अर्चन किया और श्रद्धा पूर्वक पुरोहितों को अन्न दान कर सुख समृद्धि की कामना किया। सूर्यग्रहण को देखने को लेकर भी युवाओं में उत्सुकुता देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed