फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Supply of 50 villages was disrupted due to falling of branches on power lines and overloading

Ambedkar Nagar News: बिजली के तार पर डाल गिरने और ओवरलोडिंग से 50 गांवों की आपूर्ति रही बाधित

Wed, 18 Jun 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Supply of 50 villages was disrupted due to falling of branches on power lines and overloading
राजेसुल्तानपुर के तेंदुआईकला उपकेंद्र पर क्षमता वृद्ध का कार्य कराते बिजलीकर्मी।
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई है। ओवरलोड के चलते मशीनें गर्म हो जा रहीं हैं। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से बचने के लिए बड़ी संख्या में उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर व मशीनों को अपग्रेड किया गया, लेकिन इसका खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। मनमानी कटौती और फाॅल्ट से 10 घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। सोमवार रात से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हुई विद्युत कटौती से लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन

टांडा औझीपुर उपकेंद्र के तरौली बिजली घर से करीब 20 गांवों को आपूर्ति दी जाती है। मंगलवार को बिजली घर के मुख्य तार पर पेड़ की डाल गिरने से नरकटा बैरागीपुर, हरदासपुर, तुरसमपुर, फाजिलपुर, तिलकारपुर, तरौली, अकबेलपुर, बरगीनिजामपुर, शंकरपुर सहित अन्य गांवों की आपूर्ति सुबह 3.30 बजे बाधित हो गई। जिसके बाद ग्रामीणोंं को भीषण गर्मी से हलकान होना पड़ा। सुबह आठ बजे बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे और डाल को काटकर हटवाया। इसके ढाई घंटे बाद 10.30 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

महरुआ संवाद सूत्र के अनुसार, महरुआ से नसीरपुर, बेस्ट, फीडर मंशापूर, पटवना, रामनगर कर्री सहित अन्य गांवों को आपूर्ति दी जाती है। सोमवार की रात नौ बजे बिजली गुल हो गई, जिसके बाद करीब 30 से अधिक गांवों के लोग उमस भरी गर्मी में बिलबिला उठे। चार घंटे बाद रात एक बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद दो बजे एक बार फिर आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार सुबह चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में क्षमता वृद्धि की आती याद
राजेसुल्तानपुर के तेंदुआईकला उपकेंद्र पर लगे आठ एमवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की स्थापना करने के लिए मंगलवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते निकसपुर, सिंघल पट्टी, कम्हरिया, गिरैया बाजार, जहांगीरगंज समेत 20 से अधिक गांवों की आपूर्ति सात घंटे बाधित रहने से भीषण गर्मी में उपभोक्ता हलकान रहे। उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो काम ठंडे मौसम में विभाग को कराना चाहिए उसे गर्मी मेंं करा रहे हैं।


बिजली आपूर्ति को लगातार बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ओवरलोड बिजली घरों की क्षमता की वृद्धि का कार्य कराया जा रहा है। घरों मेंं कूलर, एसी जैसे उपकरण चलने से बिजली घरोंं पर ओवरलोड की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके चलते फाॅल्ट की समस्या बढ़ी है। सूचना मिलते ही फाॅल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाती है।
- राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed