फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Super Zonal Magistrate will be at the counting places

Ambedkar Nagar News: मतगणनास्थलों पर रहेंग सुपर जोनल मजिस्ट्रेट

Fri, 12 May 2023 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Super Zonal Magistrate will be at the counting places
अंबेडकरनगर। मतगणना को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए प्रत्येक मतगणनास्थल पर एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम की तैनाती रहेगी। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि मतगणनास्थल लोहिया भवन में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में सीडीओ अनुराज जैन रहेंगे। इसके साथ एसडीएम सदर पवन जायसवाल रहेंगे। टांडा के टीएन पीजी कॉलेज में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में डीडीओ वीरेंद्र सिंह, इल्तिफातगंज की मतगणना में सुपर जोनल के रूप में परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद व अशरफपुर किछौछा के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम भीटी सचिन यादव रहेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका जलालपुर की मतगणना में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक, जहांगीरगंज में एसडीएम बाबूराम व राजसेुल्तानपुर में अपर एसडीएम मोहनलाल गुप्ता को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा डीएम अविनाश सिंह व एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता लगातार संबंधित मतगणनास्थल का जायजा लेते रहेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed