फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sunni community will celebrate Eid today

सुन्नी समुदाय के लोग आज मनाएंगे ईद

Wed, 06 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 06 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sunni community will celebrate Eid today
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के पहितीपुर रोड स्थित मस्जिद में नमाज अदा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

देश के कई हिस्सों में मंगलवार देर रात चांद दिखाई पड़ते ही शिया समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। समुदाय के लोगों ने बुधवार को हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई। घरों में सेंवई समेत तरह-तरह के पकवान बनाए गए। सुबह से ही ईद की बधाई देने का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्यौहार की बधाई दी और मुल्क में अमन-चैन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। जिले के विभिन्न शिया मस्जिदों में परंपरागत ढंग से मौलाना की मौजूदगी में खास नमाज अदा हुई। इस बीच सुन्नी समुदाय के लोग गुरुवार को ईद मनाएंगे।
विज्ञापन


 मंगलवार देर रात शिया धर्म गुरु मौलाना कल्वे सादिक की फरमान के बाद बुधवार को जिले में शिया समुदाय के लोगों ने पूरी शिद्दत से ईद मनाई। बताया गया कि शिया समुदाय के धर्म गुरु का कहना है कि देश के कारगिल, पूना व कश्मीर आदि हिस्सों में चांद दिखाई दिया। ऐसे में बुधवार को पूूरे उत्साह के साथ ईद पर्व मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म गुरु के इस फरमान के बाद घरों में सेंवई के साथ-साथ कई तरह के पकवान भी बनाए गए। सुबह से ही ईद पर्व का उल्लास लोगों में दिखाई पड़ने लगा। महिला, पुरुष व बच्चे सभी ने नए वस्त्र धारण किए। लोगों को गले मिलकर बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

मध्याह्न करीब अकबरपुर नगर के शिया जामा मस्जिद में मौलाना सैय्यद सुजा हैदर जैदी ने ईद की खास नमाज अदा कराई। कहा कि गरीबों की मदद के बिना ईद सही नहीं मानी जाती। ईद की खुशी तब जब गरीबों के घर भी पकवान बने व बच्चों को नए कपड़े मिलें।

छोटी मस्जिद मीरानपुर में मौलाना सैय्यद तुफैल अब्बास इलाहाबादी ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा दहियावर, खासपुर, अरिया, सिझौली, लोरपुर, हजपुरा, कजपुरा, रसूलपुर व मछली गांव में शिया समुदाय के लोगों ने उल्लास के साथ ईद मनाई।


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार शिया समुदाय के लोगों की विशेेष नमाज ताज टाकीज के निकट मस्जिद में संपन्न हुई। एक-दूसरे से गले मिलकर लोगों ने बधाई दी। देर शाम तक एक-दूसरे के घर जाकर सेंवई व अन्य पकवान खाने का दौर चलता रहा।

भीटी, जलालपुर व आलापुर तहसीलों में भी शिया समुदाय ने बुधवार को उल्लास के साथ ईद मनाई। उधर बहुसंख्यक सुन्नी समुदाय गुरुवार को ईद मनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed