{"_id":"67339b2dfcfedbcb1104f0ac","slug":"sumit-and-jeevika-top-in-50-meter-race-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-124355-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 50 मीटर दौड़ में सुमित और जीविका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 50 मीटर दौड़ में सुमित और जीविका अव्वल
Tue, 12 Nov 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
आलापुर (अंबेडकरनगर)। जय राम जनता जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो खो, दौड़ व लंबीकूद आदि खेलों में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। प्राथमिक स्तर के 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुमित तो बालिका में जीविका तिवारी ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा रामनगर अधिकारी शैलजा मिश्रा ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में सुमित पाल ने जीत दर्ज की। सत्यम को दूसरा व आदर्श को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में जीविका तिवारी ने बाजी मारी। जबकि सौम्या को दूसरा व अनन्या को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर बालक में सत्यम को पहला, अमन को दूसरा तथा सुमित पाल को तीसरा स्थान मिला। बालिका में अलीमा ने जीत दर्ज की जबकि रिया को द्वितीय व गरिमा को तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर बालक में सत्यम ने सभी को पीछे छोड़ा। सुमित पाल व जावेद को क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान मिला। बालिका में सौम्या का दबदबा रहा। रुखसाना व गरिमा को दूसरे व तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा।
400 मीटर में मंसूरगंज के रवि को पहला, जावेद को दूसरा व आदित्य को तीसरा स्थान मिला। बालिका अंशु ने जीत दर्ज की। रूनझुन दूसरे व अंशू तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में शिव ने जीत दर्ज की। मंदीप को दूसरा व गौतम को तीसरा स्थान मिला। बालिका में रिशु पहले पर रहीं। जबकि रूबी को दूसरा व प्रिया को तीसरा स्थान मिला। चक्र प्रक्षेपण में मोहम्मद रिजवान ने बाजी मारी। सुफियान खान व विविध को दूसरा व तीसरा स्थान मिला। बालिका में आंचल सेन को पहला, रिमझिम को दूसरा व संस्कृति को तीसरा स्थान मिला। योगासन में बौराव प्रथम, रामनगर द्वितीय व अमोला तृतीय स्थान पर रहा। जिमनास्टिक में अमोल बुजुर्ग को जीत मिली। रामनगर दूसरे स्थान पर रहा। कुश्ती में 25 किलो भार वर्ग में रेहान प्रथम व आतिश द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर खेल ब्लॉक शिक्षक गंगाराम यादव, रामविलास यादव, सूर्य प्रकाश गांधी, अनूप शुक्ल, ओम प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।