{"_id":"5efa11768ebc3e42d05deb8a","slug":"suicide-ambedkar-nagar-news-lko5283279132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल परीक्षा में असफल होने से आहत किशोर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल परीक्षा में असफल होने से आहत किशोर ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी। हाईस्कूल परीक्षा में असफल होने से आहत एक किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। हालांकि बाद में एसओ के समझाने बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।
जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव निवासी शिवलाल का पुत्र वीरेंद्र (16) का शव घर के पीछे पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि गत 27 जून को घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में वीरेंद्र असफल हो गया था। परिजनों के अनुसार तब से वह काफी दुखी था। इस बीच रविवार देर शाम वह घर से बाहर चला गया। काफी देर बाद भी जब वह लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन घर के पीछे पहुंचे तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए।
वीरेंद्र का शव पेड़ के सहारे रस्सी से लटक रहा था। घटना की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। बताया जाता है कि जब पुलिस शव को अभिरक्षा में ले रही थी, तभी परिजनों व ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। परिजन मृतक का पोस्टमार्टम न करवाने की जिद पर अड़ गए। बाद में एसओ के समझाने के बाद किसी तरह परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने की दशा में अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।