फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sugar and BP testing not done, patients returned disappointed

Ambedkar Nagar News: नहीं हुई शुगर व बीपी की जांच, निराश लौटे मरीज

Sat, 04 May 2024 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 04 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sugar and BP testing not done, patients returned disappointed
अकबरपुर जिलाअस्पताल में सुगर व वीपी का जांच न होने से परेशान मरीज - संवाद।
जिला अस्पताल का हाल : एक कैंप में टीम के चले जाने से मरीजों को हुई मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच शनिवार को शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच के लिए जिला अस्पताल में मरीजों को इधर उधर भटकना पड़ा। कारण यह कि कक्ष संख्या 10 में शुगर व बीपी की जांच करने वाली टीम एक कैंप में भाग लेने के लिए चली गई थी। नतीजा यह रहा कि बगैर जांच के लिए 50 से अधिक मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

मरीजों को बेहतर जांच सुविधा प्रदान करने का जिला अस्पताल प्रशासन का दावा सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहा है। कभी बेहतर बिजली आपूर्ति न होने पर सीटी स्कैन जांच प्रभावित होती है तो कभी फिल्म की अनुपलब्धता से डिजिटल एक्स रे जांच का कार्य बाधित होता है। शनिवार को मरीजों को शुगर व ब्लड प्रेशर जांच के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले ज्यादातर मरीजों की चिकित्सक शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच कराते हैं। यह जांच कक्ष संख्या 10 में होती है। शनिवार को कक्ष संख्या 10 में सुबह से ताला लटका था। जांच के लिए मरीज तीमारदारों के साथ संबंधित कक्ष के सामने पहुंचे लेकिन ताला लटका देखकर उन्हें मायूसी हाथ लगी। जानकारी करने पर बताया गया कि पूरी टीम एक कैंप में भागीदारी करने गई है। कब वापस लौटेगी। इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच महरुआ से आईं सीमा देवी चक्कर आने का इलाज करने जिला अस्पताल पहुंची थीं। कहा कि चिकित्सक ने शुगर व बीपी जांच के लिए लिखा है। कक्ष में ताला लटका है। अब कहां जांच कराएं। भाऊपुर निवासी नेमा देवी व सैदपुर भितरी गांव निवासी इंद्रावती ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जांच प्रभावित न हो इसके लिए जिम्मेदारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। उधर सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि टीम एक विशेष कैंप में भाग लेने गई हुई थी। इसके चलते ही शुगर व बीपी की जांच प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed