फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sub registration office will run in Alapur tehsil from one

एक से आलापुर तहसील में चलेगा उप निबंधन कार्यालय

Thu, 18 Mar 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sub registration office will run in Alapur tehsil from one
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते मंडल आयुक्त एमपी अग्रवाल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आयुक्त अयोध्या मंडल एमपी अग्रवाल जिले के एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट के निरीक्षण में भूलेख अनुभाग में लापरवाही पाए जाने पर संबद्ध लेखपालों को तत्काल हटाए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद आलापुर तहसील के निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं की मांग पर एसडीएम को निर्देशित किया कि एक अप्रैल से उप निबंधन कार्यालय को तहसील में शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त जब कलेक्ट्रेट पहुंचे, तो वहां उनका जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार में बस्ता नंबर 47 ग्राम बेलहरी, बस्ता संख्या 420 बिड़हर, खानपुर व सुलेमपुर के अभिलेखों का जायजा लिया। नकल जारी रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इसमें कुछ सूचियां अव्यवस्थित पाई गईं। इसमें लगभग दो माह पूर्व कुछ सवालों की नकल को अब तक जारी नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अतिरिक्त एसडीएम को निर्देशित किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कार्यों में लापरवाही को देखते हुए मंडलायुक्त ने भूलेख अनुभाग में संबद्ध लेखपालों को तत्काल पटल से बदले जाने का भी निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के पटलों का पूर्व में किए गए निरीक्षण रजिस्टर रोस्टर चार्ट का भी अवलोकन किया। अनुपालन की स्थिति खराब मिली। इस पर कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त ने आलापुर तहसील का निरीक्षण किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने भूलेख विभाग में खतौनी में दर्ज होने वाले आदेशों का जायजा लिया। राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि आदेशों की प्रति दिए जाने के लिए अलग से रजिस्टर बनाकर तैयार किया जाए। वहां से एसडीएम कोर्ट पहुंचकर लंबित मामलों का जायजा लिया।

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कृष्णगोपाल मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि किराए के भवन में चल रहे उप निबंधन कार्यालय को तहसील परिसर में शिफ्ट किए जाने की मांग की। इस पर मंडलायुक्त ने एसडीएम को निर्देशित किया कि 1 अप्रैल से उप निबंधन कार्यालय को तहसील में स्थानांतरित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed