फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students shocked due to cancellation of English exam

अंग्रेेजी की परीक्षा निरस्त होने से छात्रों को झटका

Wed, 30 Mar 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Students shocked due to cancellation of English exam
अंबेडकरनगर में पेपर रद्द होने के बाद मायूस होकर घर जाते परीक्षार्थी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। तैयारियों के बीच अंग्रेेजी विषय की परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को बुधवार को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब उन्हें जानकारी हुई कि प्रश्नपत्र लीक होने के चलते परीक्षा निरस्त कर दी गई है। नतीजा यह रहा कि 111 केंद्रों पर अंग्रेेजी विषय की परीक्षा देने के लिए उत्साह से लबरेज होकर पहुंचे 26 हजार से अधिक छात्रों को मायूस होकर लौटना पड़ा। परीक्षा केंद्रों से लौटे छात्रों के चेहरे पर मायूसी के साथ-साथ भीषण गर्मी के बीच नाराजगी भी दिखी।
विज्ञापन

कहा कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के दावे तो बढ़-चढ़कर किए गए, लेकिन एक झटके में सभी दावों की पोल खुल गई। बेहतर ढंग से परीक्षा दे सकेें, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां कर रखी थीं, लेकिन अब फिर से तैयारी करनी पड़ेगी। इस बीच परीक्षा निरस्त होने के बाद केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी किसी भी प्रकार का हंगामा न कर सकें, इसके लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी सीओ व एसओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और किसी भी प्रकार के हंगामे को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं। पुलिस की सक्रियता का ही नतीजा रहा कि कहीं से किसी भी प्रकार के हंगामे का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। यह परीक्षा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए 111 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इस परीक्षा में 26 हजार 680 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षा 2 बजे से प्रारंभ होनी थी। इससे पहले ही छात्रों का संबंधित केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कोई अकेले, तो कोई दोस्तों के साथ, तो कोई अभिभावकों के साथ संबंधित केंद्र पर पहुंच गया। इस बीच उन्हें जानकारी हुई कि बलिया जनपद में अंग्रेेजी का प्रश्नपत्र लीक हो गया है। ऐसे में शासन के निर्देश पर पर अंग्रेेजी विषय की परीक्षा को निरस्त किया जाता है। जानकारी होते ही परीक्षार्थियों के चेहरे पर मायूसी छा गई। मायूसी के बीच उनके चेहरे पर नाराजगी भी व्याप्त हो गई। दरअसल भीषण गर्मी में वे दूरदराज के क्षेत्रों से परेशानियों से जूझ कर संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। सबसे अधिक समस्या छात्राओं को हुई, जो अकेले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र बोले, कहां चली गईं तैयारियां
अकबरपुर नगर स्थित बीएन इंटर कॉलेज के बाहर मिलीं राधिका व प्रिया ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन निपटाने को लेकर दावे तो बढ़-चढ़कर किए गए थे। आखिर वह तैयारियां कहां चली गईं। कैसे प्रश्नपत्र लीक हो गया। भीटी स्थित एक परीक्षा केंद्र से बाहर निकलीं सत्यप्रभा व संदीप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक नकल माफिया पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक इसी प्रकार से पेपर लीक होता रहेगा। जिस प्रकार की परिस्थितियां सामने आ रही हैं, वह किसी भी परीक्षा की पारदर्शिता पर सवालिया निशान खड़े कर रही हैं। आलापुर के परीक्षार्थी लवकुश व मुजीब ने कहा कि बुधवार को प्रश्नपत्र लीक होने का मामला प्रकाश में आ गया। हो सकता है कि पहले दिन से ही प्रश्नपत्र लीक हो रहा हो। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आगे से इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
परीक्षा केंद्रों पर चुस्त की गई सुरक्षा व्यवस्था
अंग्रेेजी विषय की परीक्षा निरस्त होने की जानकारी मिलते ही डीआईओएस ने डीएम सैमुअल पॉल एन को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर प्रशासन तत्काल हरकत में आया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी सीओ व एसओ को निर्देशित किया कि वे तत्काल संबंधित क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहें। किसी भी प्रकार की हंगामे की स्थिति न उत्पन्न होने दें। इसके साथ ही एएसपी संजय राय भी लगातार फीडबैक लेने के साथ ही जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। पुलिस की सक्रियता का ही नतीजा रहा कि किसी भी केंद्र से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई।
परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पहले हुई जानकारी
इंटरमीडिएट की अंग्रेेजी विषय की परीक्षा 2 बजे से प्रारंभ होनी थी। लगभग एक बजे डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र को फोन पर माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि परीक्षा को निरस्त किया गया है। ऐसे में परीक्षा न कराई जाए। कुछ देर बाद सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकांत शुक्ला ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि अंग्रेेजी विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। कुछ देर बाद ही शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद का भी पत्र डीआईओएस कार्यालय पहुंच गया। इसमें कहा गया कि बलिया में प्रश्नपत्र लीक हो गया है। इस प्रश्नपत्र की सिरीज 24 जनपदों में गई है। इसमें अंबेडकरनगर जनपद भी शामिल है। ऐसे में अंबेडकरनगर समेत कुल 24 जनपदों में अंग्रेेजी विषय की परीक्षा को निरस्त किया जाता है।

समय रहते छात्रों को दी गई जानकारी
अंग्रेेजी विषय की परीक्षा 2 बजे से प्रारंभ होनी थी। इससे पहले ही छात्रों को जानकारी दे दी गई थी। कंट्रोल रूम द्वारा सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के निरस्त होने की जानकारी परीक्षा प्रारंभ होने के लगभग 45 मिनट पहले दे दी गई।
-प्रवीण कुमार मिश्र, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed