फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students jumped with joy as soon as the results came

रिजल्ट आते ही खुशी से उछल पड़े छात्र-छात्राएं

Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Students jumped with joy as soon as the results came
अंबेडकनगर के जलालपुर में छात्रा निष्ठा मिश्रा को मिठाई खिलाते परिवारीजन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सीबीएसई के इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित होते ही 16 विद्यालयों के 1693 छात्रा-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। इंटर की परीक्षा में सफलता मिलने के बाद छात्र-छात्राओं को अभिभावकों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं। सफल छात्र-छात्राओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा रहा कि समय पर परीक्षा परिणाम सामने आ गया। अब इसके बाद वे आगे की तैयारी अच्छे ढंग से कर सकेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को अपराह्न सामने आया, तो छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। सीबीएसई के जिले में 16 विद्यालय हैं, जिसमें इंटरमीडिएट के 1693 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। कोरोना संक्रमण के चलते इस शिक्षा सत्र में परीक्षा नहीं हो सकी थी। ऐसे में हाईस्कूल व कक्षा 11 व प्री बोर्ड में मिले नंबर के आधार पर बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की घोषणा की थी। इसी के तहत शुक्रवार को परीक्षा परिणाम सामने आया। परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

अभिभावकों व शिक्षकों ने सफलता हासिल करने वाले बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। छात्र-छात्राओं ने खुशी जताते हुए कहा कि यह बहुत बेहतर रहा कि समय पर परीक्षा परिणाम आ गया। अब जबकि परीक्षा परिणाम आ चुका है, तो ऐसे में आगे की शिक्षा हासिल करने को लेकर तैयारियां ज्यादा अच्छे ढंग से से हो पाएगी। छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने लक्ष्य का निर्धारण कर लिया है। सिर्फ परीक्षा परिणाम आने का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले परीक्षा परिणाम को लेकर संबंधित विद्यालयों ने भी जरूरी तैयारियां शुक्रवार की सुबह पूरी कर ली थीं। परिणाम आने के बाद संबंधित विद्यालय के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेडियंट इंटर कॉलेज जलालपुर के प्रधानाचार्य अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि निष्ठा मिश्रा व सलोनी सोनी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नेहा यादव ने 97.6 अंक के साथ दूसरा तो शिवा गुप्ता ने 97.4 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। नमन पटेल, प्रतीक्षा वर्मा, विपुल यादव, नवनीत यादव ने 96.6 प्रतिशत, प्रियांशु वर्मा व आसिया खातून ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। यहां विज्ञान वर्ग में 333, जबकि कॉमर्स में 133 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
डालिम्स सनबीन स्कूल एनटीपीसी की प्रधानाचार्या हर्षना लूम्बा ने कहा कि अब जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सामने आ चुका है, तो ऐसे में छात्र-छात्राओं को आगे की शिक्षा हासिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि शिफा फातिमा ने 93.6 प्रतिशत, मोहम्मद इफला ने 92.4 फीसदी, आदर्श कुमार सिंह ने 90.6 प्रतिशत, ईसित लूम्बा ने 80.6 प्रतिशत, अनन्या चौरसिया ने 77.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
किसी की आईएएस तो किसी की सीए बनने की तमन्ना
अंबेडकरनगर। किसी मेधावी ने आईएएस अफसर तो किसी ने चिकित्सक व इंजीनियर बनने की इच्छा जताई है। शुक्रवार को सीबीएसई के इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम सामने आने के बाद छात्र-छात्राओं ने कहा कि अब जबकि परीक्षा परिणाम सामने आ गया है, तो ऐसे में जो लक्ष्य उन्होंने निर्धारित किया है, उसके अनुसार आगे बढ़ने का कार्य शुरू करेंगे। शुक्रवार को परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद कुछ छात्र-छात्राओं ने लक्ष्य को लेकर अमर उजाला से अपनी बात को साझा किया।
रेडियंट इंटर कॉलेज की छात्रा निष्ठा मिश्रा ने कहा कि उनका शुरू से ही लक्ष्य आईएएस अफसर बनने का है। इसी को ध्यान में रखकर वे तैयारी भी कर रही हैं। अब जबकि परीक्षा का परिणाम सामने आ गया है, तो अब ऐसे में आगे की पढ़ाई लक्ष्य के अनुसार तेज करेंगी। व्यवसायी पिता अजय कुमार मिश्र व गृहणी माता शिप्रा मिश्रा ने निष्ठा की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी पुत्री ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, वह उसे जरूर हासिल कर सकेगी। रेडियंट इंटर कॉलेज की सलोनी सोनी ने कहा कि उसका लक्ष्य सीए बनने का है। व्यवसायी पिता संजय सोनी व गृहणी माता अनीता ने सलोनी की सफलता पर खुशी का इजहार किया। कहा कि उनकी बेटी शुरू से ही होनहार है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जो लक्ष्य उसने निर्धारित किया है, उसमें उसे जरूर सफलता मिलेगी।

ईसित लूम्बा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही उसे सफलता मिली है। वह आईएएस अफसर बनना चाहती है। उनकी मां एवं प्रधानाचार्या हर्षना लूम्बा ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका सिंह व सृजन पांडेय ने कहा कि उनका लक्ष्य इंजीनियर बनने का है। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। रेडियंट इंटर कॉलेज की श्रेया अग्रहरि ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य आईएएस अफसर बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed