फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students in shock, stopped leaving home

Ambedkar Nagar News: सदमे में छात्र, घर से निकलना किया बंद

Sun, 19 Jan 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Students in shock, stopped leaving home
अंबेडकरनगर। यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र आदित्य सिंह पर फायरिंग करने वाले बदमाश चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। छात्र मानसिक तनाव में है और घर से निकलना बंद कर दिया है। घरवाले पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मुहैया करा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि छात्र को गोली नहीं मारी गई है।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के के मोमिनपुर गांव निवासी आदित्य सिंह सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। 15 जनवरी को वह अकबरपुर कोतवाली के शहजादपुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गए थे। रात 9:10 बजे आदित्य बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि सिवरानाली के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनपर तमंचे से फायर कर दिया, गोली उनकी जांघ में लगी। आदित्य का कहना था कि बदमाशोंं ने अपना मुंह गमछे से बांध रखा था।
विज्ञापन

छात्र की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया था। हमले के बाद से आदित्य काफी परेशान हैं और उनकी पढ़ाई भी बाधित हो गई है। परिजनों का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश उनके बेटे पर गोली चलाते हुए दिख रहे हैं। इसके बावजूद थाना प्रभारी कह रहे हैं कि आदित्य पर फायरिंग नहीं की गई। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि सीसीटीवी में जो फुटेज परिजन दिखा रहे हैं, वह क्लीयर नहीं हैं। छात्र को गोली नहीं लगी है। फिलहाल केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed