फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   students come forward for rights

हक के लिए आगे आएं छात्राएं

Mon, 06 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
students come forward for rights
अंबेडकरनगर के रमाबाई पीजी कॉलेज में महिला सशक्तीकरण का संकल्प लेतीं छात्राएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्राचार्या प्रो. शेफाली सिंह ने बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। बाद में कॉलेज की छात्राओं ने सुड़ारी गांव में जाकर ग्रामीणों को बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी और उससे बचने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. शेफाली सिंह ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को जागरूक होकर अपने हक व अधिकार के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा कि सरकार छात्राओं के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। छात्राओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। बाद में उन्होंने बालिका सुरक्षा को लेकर संकल्प दिलाया। रेंजर, एनएसएस प्रभारी डॉ. सीमा यादव व डॉ. राजेश यादव के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं ने सुड़ारी गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि बरसात के मौसम में कई तरह की संक्रामक बीमारियों के फैलने के खतरा रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को जागरूक होकर इससे बचने के साथ ही इसके फैलने से रोकने की जरूरत है। ग्रामीणों को अपने घरों के आसपास के वातावरण को साफ सुधरा रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

परामर्शदाता डॉ. सुनीता सिंह व सीता पांडेय ने छात्राओं से चुप्पी तोड़ो कुछ तो बोलो का आह्वान किया। साथ ही व्यक्तिगत, संवेगात्मक व सामाजिक समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी। परामर्श सत्र में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की कुल 32 छात्राओं ने भाग लिया। मिशन शक्ति की संयोजिका डॉ. सुधा ने छात्राओं को अपनी समस्याएं मुखरता से बताने का आह्वान किया। व्याख्यान सत्र में डॉ. पूनम, डॉ. संगीता, डॉ. विजयलक्ष्मी यादव ने प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने वाले खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया। साथ ही नियमित योगाभ्यास करने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. भानुप्रताप, डॉ. महेंद्र, डॉ. चंद्रभान, डॉ. सतीश उपाध्याय, कुंवर संजय व डॉॅ. मनोज गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed