फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students are expected to receive their admit cards before the practical exams

Ambedkar Nagar News: प्रयोगात्मक परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड मिलने की उम्मीद

Wed, 15 Jan 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Students are expected to receive their admit cards before the practical exams
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों के नाम और रोल नंबर जारी कर दिए हैं। बोर्ड से एडमिट कार्ड के सीलबंद पैकेट जल्द पहुंचने की उम्मीद है। 23 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है। इसके पूर्व ही एडमिट कार्ड विद्यार्थियों तक पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की नामावली (नाम और रोल नंबर) की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गई है, जिसे सीलबंद लिफाफे में भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होने से पहले सभी नामावली जिले में भेज दी जाएंगी। 23 जनवरी से जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होनी है। यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की प्री बोर्ड लिखित परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा की तिथि की घोषणा के बाद विद्यार्थियों के नाम और रोल नंबर की सूची भी जारी हो गई। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन के आधार पर नामावली सूची दो दिन में मिलने की उम्मीद है। नामावली मिलते ही सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन


क्या है नामावली
नामावली में बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 10वीं और 12वीं विद्यार्थियों के नाम और रोल नंबर होते हैं। इसके आधार पर बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित किया जाएगा और इसी के आधार प्रायोगिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed