{"_id":"6228e11530bd3962b60e16b0","slug":"student-s-body-found-on-track-ambedkar-nagar-news-lko6210796123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर मिला छात्र का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कटरिया सम्मनपुर निवासी इंटरमीडिएट छात्र सत्यम राजभर (18) पुत्र बाबूलाल का बुधवार को अमरौला के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि सत्यम मंगलवार को घर से परिजनों को बगैर कुछ बताए निकला था। देरशाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर परिवारीजन ने घटना की जानकारी अकबरपुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस भी कोई सुराग नहीं लगा पायी। इस बीच बुधवार सुबह अकबरपुर कोतवाली पुलिस से परिवारीजन को जानकारी मिली कि सत्यम का शव अमरौला के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है।
परिवारीजन जब तक मौके पर पहुंचते तब तक पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इसके बाद परिवारीजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक दिन पहले सत्यम परिवारीजन से किसी बात को लेकर नाराज हो गया था, और घर से निकला था। अकबरपुर कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। अन्य जरूरी छानबीन की जा रही है।