फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Student killed in accident, three injured

हादसों में छात्रा की मौत, तीन जख्मी

Mon, 06 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 06 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Student killed in accident, three injured
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक छात्रा समेत कुल चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से छात्रा को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा ले जाते समय छात्रा की मौत हो गई। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत फत्तेपुर बड़ागांव निवासी प्रकाश (40) पुत्र भाऊ अपनी पुत्री अर्पिता (17) को सोमवार सुबह लेकर जलालपुर जा रहे थे। नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से अर्पिता को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में छात्रा की मौत हो गई। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत रामगढ़ गांव निवासी तरुण (22) पुत्र माताप्रसाद बाइक से रविवार देर शाम अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, टांडा थाना अंतर्गत रघुपट्टी गांव निवासी बृजभूषण (25) पुत्र नंदलाल सोमवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चला रहे घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed