फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Student dies in school bus collision, companion injured

Ambedkar Nagar News: स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल

Wed, 08 Apr 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Student dies in school bus collision, companion injured
वीरेंद्र कुमार (फाइल फोटो)
केदारनगर/सद्दरपुर। इब्राहिमपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से साइकिल सवार 11वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी घायल हो गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर स्कूल वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर के मदारपुर निवासी जगदीश प्रसाद के मुताबिक उनका पुत्र वीरेंद्र कुमार (18) कक्षा 11 का छात्र था। बुधवार सुबह आठ बजे गांव के नवदीप के साथ साइकिल से सोफीपुर गांव स्थित सरकारी कोटे पर राशन लेने जा रहा था। सुबह 8:30 बजे सोफीपुर गांव के पास तेज रफ्तार आरएवी पब्लिक स्कूल की बस से साइकिल में टक्कर लग गई। हादसे में वीरेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई और नवदीप भी घायल हो गया। दुर्घटना के समय मदारपुर से बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बस में बैठे बच्चे घबरा गए। ड्राइवर मौके पर रुकने के बजाय सीधे स्कूल चला गया।
विज्ञापन

इसी बीच स्थानीय लोगों ने स्कूली बस को घेर लिया। इसके बाद पुलिस चालक व वाहन को लेकर थाने चली गई। दोनों घायलों को महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भिजवाया गया। यहां वीरेंद्र की मौत हो गई जबकि नवदीप को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि चालक हिरासत में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां सरिता देवी बेसुध हो गईं। छोटे भाई शैलेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से महिला की मौते
जलालपुर के मंगुराडिला बाजार में मंगलवार रात करीब ढाई बजे हादसे में झारखंड की रुनिया देवी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक झारखंड प्रांत के गड़वा जिले के मंगुरूडिला क्षेत्र के खजुरी निवासी रुनिया देवी (45) अपने पति प्रदीप किशनू व तीन बच्चों के साथ जलालपुर के एमआर मार्का ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थीं। मंगलवार देर रात वह अपने पति के साथ मंगुराडिला बाजार गई थीं। वहीं अज्ञात वाहन की टक्कर से रुनिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पति शराब के नशे में दुर्घटनास्थल से कुछ दूर पर बेहोशी की अवस्था में मिला। सुबह छह बजे बाजार में चहल-पहल होने के बाद राहगीरों पुलिस व भट्ठा मालिक को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामले में वाहन की तलाश की जा रही है।

फोटो-28
वृद्ध की मौत के मामले में तहरीर का इंतजार
अंबेडकरनगर। मालीपुर क्षेत्र में घर आ रहे वृद्ध राम आशीष की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर वाहन की शिनाख्त की जा रही है। खालिसपुर निवासी राम आशीष यादव (80) मंगलवार की शाम अपने पुराने घर से रिद्धिमान पब्लिक स्कूल के पास स्थित अपने दूसरे घर गए थे। शाम छह बजे वापस लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। दो बेटे शंकर यादव व भगवंतलाल यादव हैं। पत्नी ठाकुर देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed