फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   student died by drowning in pond

Ambedkar Nagar News: तालाब में डूबकर छात्र की मौत

Sat, 15 Apr 2023 06:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Apr 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
student died by drowning in pond
फत्तेपुर खास गांव स्थित तालाब में डूबे किशोर की तलाश करते ग्रामीण। -संवाद
दोस्तों संग नहाने गया था किशोर
विज्ञापन

फोटो 6 व 7
संवाद न्यूज एजेंसी

जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। साथियों संग नहाने गया कक्षा दस का छात्र शनिवार सुबह तालाब में डूब गया। उसे सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुरखास निवासी निखिल चौहान (14) शनिवार सुबह दोस्तों के साथ गांव के पूर्वी छोर स्थित तालाब में नहाने चला गया। बताया जाता है कि नहाने के दौरान वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथियों के हल्ला गुहार पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तालाब में किशोर की खोजबीन कर उसे बाहर निकाला। इसी बीच पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने उसे सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। निखिल कक्षा दस का छात्र था।
विज्ञापन

उधर घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। निखिल माता-पिता का सबसे छोटा पुत्र था। दो बड़े भाई विकास बीए का छात्र और आयुष्मान इंटर का छात्र है। भाई की मृत्यु के बाद जहां दोनों बड़े भाइयों की आंख से आंसू नहीं रुक रहे हैं वहीं मां उषा देवी अपने लाडले के लिए रो-रो कर अचेत हो जा रही है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed