फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Strictness of police continues, silence on roads

पुलिस की सख्ती बरकरार, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Mon, 20 Apr 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Strictness of police continues, silence on roads
अंबेडकरनगर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सोमवार को भी पुलिसकर्मियों का सख्त पहरा दिखा। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। चंद बाइक सवार या पदयात्री ही सड़कों पर दिखाई पड़े। पुलिसकर्मी लगातार आने जाने वाले नागरिकों पर निगाह बनाए हुए हैं और उन्हें रोककर पूछताछ कर रहे हैं। बगैर मुंह ढके सड़क पर निकलने वाले लोगों को फटकार भी लगायी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को भी सड़कों पर लॉकडाउन का पूरा असर दिखा। जिला मुख्यालय का अयोध्या मार्ग हो टांडा मार्ग। दोस्तपुर, जलालपुर, बसखारी व सुल्तानपुर आदि मार्गों पर पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग लगाने के साथ ही मुस्तैद नजर आए। चार पहिया वाहन चालक जो सड़क पर निकल उनसे आवश्यक कागजात की मांग की गई। जिनके पास कोई वैध अनुमति पत्र न मिला उन्हें दंडित भी किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा रजिस्टर में नाम, पता, मोबाइल नंबर व वाहन संख्या भी पुलिसकर्मियों ने दर्ज की। इसके अलावा बाइक लेकर निकले लोगों से भी आवश्यक पूछताछ जारी रही। निर्देशित किया गया कि अति आवश्यक होने पर ही सड़कों पर निकलें। इसके साथ ही मुंह को गमछे, रुमाल या फिर मास्क से अवश्य ढकें। यदि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन व सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करेगा तो उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सख्ती के चलते ही सोमवार को भी सड़कों पर ज्यादातर समय सन्नाटा ही दिखायी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed