{"_id":"62489165389d9666393b5c87","slug":"strict-punishment-should-be-given-to-the-accused-ambedkar-nagar-news-lko62431280","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अयोध्या में सात वर्षीय बालिका का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व ब्राह्मण महासभा सेवा समिति पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली हैं। सरकार को ऐसे मामलों में आरोपियों को सख्त सजा देकर नजीर पेश करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सदर तहसीलदार को सौंपा।
कलेक्ट्रेट के निकट अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व ब्राह्मण महासभा सेवा समिति पदाधिकारियों ने धरना दिया। समिति प्रदेश अध्यक्ष हरिओम तिवारी व महासभा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एकजुट पदाधिकारियों व सदस्यों ने अयोध्या की सात वर्ष की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज को कलंकित करने वाली हैं। ऐसे में सरकार को घटना के दोषियों को नजीर पेश करने वाली सजा देनी होगी।
ज्ञापन में वक्ताओं ने घटना में शामिल दोषियों की जल्द गिरफ्तारी करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की मदद दिए जाने, बच्ची की शिक्षा व शादी का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द अमल न किया गया तो संगठन चुप नही बैठेगा। इस मौके पर विपिन मिश्र, आलोक तिवारी, धीरेंद्र त्रिपाठी, अमित तिवारी, विशाल, प्रवेश कुमार पांडेय समेत दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।