फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Strict action should be taken against the culprits

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए

Sun, 03 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against the culprits
अंबेडकरनगर के पुराने तहसील तिराहे पर कैंडल मार्च निकालते महिला व पुरुष चिकित्सक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राजस्थान में महिला चिकित्सक की मौत से नाराज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, नर्सिंग होम एसोसिएशन, डेंटल एसोसिएशन व मेडिकल रीप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला। अकबरपुर नगर में कैंडल मार्च निकाल कर चिकित्सकों ने महिला चिकित्सक की मौत के जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बाद में चिकित्सकों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहे से शनिवार देर शाम वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरसी गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. आलोक पाण्डेय, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. हैदर मेहंदी, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. प्रशांत सिकरवार, डॉ. जेके वर्मा, डॉ. ज्ञानदीप, डॉ. मुकुल त्रिपाठी, डॉ. प्रिया, डॉ. पीयूष आदि ने कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च पुराने तहसीे तिराहा पर पहुंचकर संपन्न हुआ। चिकित्सकों ने कहा कि महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना शर्मा का मानसिक उत्पीड़न किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बाद में चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed