{"_id":"5df7cf528ebc3e880a638c06","slug":"strick-of-lekhpals-in-ambedkarnagar-ambedkar-nagar-news-lko4981344141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्मा लागू करने पर भड़के लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्मा लागू करने पर भड़के लेखपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मुख्य सचिव द्वारा एस्मा लगाए जाने से नाराज लेखपालों ने प्रांतीय आह्वान पर अपना आंदोलन अनिश्चितकाल के लिए शुरू कर दिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट एकजुट लेखपालों ने शासन की मंशा पर सवाल खड़ा किया। कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ सम्मानजनक वार्ता न कर शासन लेखपालों का अपमान कर रहा है। ऐसे में अब लेखपाल अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहेंगे। जिलाध्यक्ष रामचरन दुबे ने लेखपालों से पूरी मजबूती के साथ आंदोलन में साथ खड़े रहने की अपील किया। कहा कि सरकार उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही हे, लेकिन संगठन अब खामोश रहने वाला नहीं है।
जिलाध्यक्ष रामचरन दुबे के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में जुटे लेखपालों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य सचिव द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी से वार्ता न किए जाने तथा एस्मा लागू किए जाने को लेकर लेखपालों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन का रवैया उचित नही है। प्रांतीय कार्यकारिणी से सम्मानजनक तरीके से वार्ता न कर सरकार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है।
ऐसे में अब लेखपालों को चुप नहीं बैठना है। कहा कि लेखपाल संघ सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। सरकार एस्मा लागू कर चुकी है। अब नोटिस जारी करे या निलंबन करे लेखपाल सभी अन्याय सहने को तैयार हैं। सरकार चाहें उन्हें बर्खास्त करे, और जेल भेजे लेखपाल पीछे हटने वाले नही है। सरकार न सिर्फ लेखपालों की वाजिब मांगों को मानने से पीछे हट रही है, बल्कि अपमानित भी कर रही है। ऐसे में लेखपाल अब इसे सहन नही करेंगे।
विज्ञापन
संचालन कर रहे अमजद अली ने लेखपालों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि सरकार लेखपालों पर सिर्फ काम का बोझ बढ़ाने को लेकर सक्रिय दिखती है, लेकिन जब उनके हितों की बात आती है तो सरकार ध्यान नहीं देती। ऐसे में लेखपाल शांतिपूर्ण तारीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश तक यह लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर लेखपाल मयाराम यादव, दीपनरायण शुक्ल, रामनरायण गौड़, रविकांत त्रिपाठी, जितेंद्र यादव व रामशेष वर्मा आदि मौजूद रहे।
भीटी (अंबेडकरनगर)। उपजिलाधिकारी भीटी देवी दयाल वर्मा ने भीटी तहसील में कार्यरत सभी लेखपालों को एक आदेश के जरिए चेतावनी दी कि यदि नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर काम पर नहीं लौटा गया तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तय की जाएगी। इन दिनों जिले के सभी तहसीलों में लेखपाल अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तथा हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में लेखपालों को एसडीएम ने चेतावनी जारी की है। कहा है कि यदि 24 घंटे के भीतर काम पर नहीं लौटे तो केस दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। आदेश में राज्य सरकार द्वारा हड़ताल पर रोक के आदेश का हवाला देते हुए यह चेतावनी दी गई है।