{"_id":"594eae0c4f1c1b2d438b482a","slug":"stones-threw-on-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहगूपुर में शनिवार शाम भूमि पर कब्जेदारी को लेकर उग्र हुए एक पक्ष ने जमकर तांडव मचाया। निर्माणाधीन दीवार को ढहा दिया और वहां मौजूद लोगों की पिटाई भी की गई। घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 100 सेवा के पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया गया। इससे उन्हें मौके से वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
बाद में जलालपुर से भारी पुलिस बल ने पहुंचकर 10 से अधिक महिलाओं व पुरुषों को हिरासत में लेने के साथ ही मामला शांत कराया। कुसुमखोर गांव निवासी चन्द्रबली के मुताबिक उन्होंने सोहगूपुर गांव में एक भूखंड का बैनामा लिया है। शनिवार को वह उक्त भूमि पर कुछ मजदूरों के साथ निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के लोगों ने निर्माण को अवैध बताते हुए आपत्ति जताई। इसी को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। कुछ देर में ही बड़ी संख्या में महिला व पुरुष वहां पहुंच गए, और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने निर्माणाधीन दीवार को भी ढहा दिया। दूसरी तरफ से भी जवाबी हमला हुआ। कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 सेवा पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर एक पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हंगामे में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने के चलते पुलिस को मौके से लौटना पड़ा। सूचना जलालपुर पुलिस को दी गई, तो एसओ जलालपुर बड़ी संख्या में दल-बल लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद उपद्रवियों को दौड़ाकर गिरफ्तार किया गया।
टीम ने 10 से अधिक महिला व पुरुष उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। एसओ एसएन भगत ने बताया कि हंगामा कर रहे लेागों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि जलालपुर में पुलिसकर्मियों पर पथराव की जानकारी नहीं है। विवाद हुआ था, जिस पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।