फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Stirring over oxygen crisis in district hospital

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन संकट को लेकर हड़कंप

Wed, 28 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Stirring over oxygen crisis in district hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों के बीच मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उन्हें यह खबर मिली कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन का संकट उत्पन्न हो गया है। मदद के लिए तीमारदारों के फोन इधर-उधर घनघनाने लगे।
विज्ञापन

प्रशासन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हालांकि मोर्चा संभाला तो समय रहते ही टांडा स्थित निजी प्लांट से जरूरी सिलेंडर जिला अस्पताल को उपलब्ध हो गए। इससे मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली। उधर, बुधवार को डीएम व एसपी ने टांडा पहुंचकर निजी ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था है। उन्हें कतई परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

कोविड-19 से जूझ रहे मरीजों व तीमारदारों के लिए मंगलवार की रात हड़कंप मचा देने वाली खबर सामने आई। दरअसल जिला अस्पताल में कोविड-19 से प्रभावित मरीजों को भर्ती किया गया है। वहां ऑक्सीजन आदि के जरिए उनका समुचित उपचार करने का दावा चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। इस बीच मंगलवार देर रात यह खबर सामने आई कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन का संकट उत्पन्न होने वाला है। वहां कुछ मरीजों को पेट के बल लेट जाने की सलाह दिए जाने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर फैलते ही जिला अस्पताल के बाहर मौजूद मरीजों के तीमारदारों में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में जिला अस्पताल में ऑक्सीजन संकट की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तमाम तीमारदारों के फोन भी ऑक्सीजन की मदद के लिए इधर-उधर घनघनाने लगे। तमाम सामाजिक कार्यकर्ता देर रात ही टांडा स्थित निजी ऑक्सीजन प्लांट के लिए निकल पड़े। हालांकि इससे पहले ही जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया था। किसी मरीज की जान खतरे में पड़ती, इससे पहले ही टांडा स्थित निजी प्लांट से समुचित ऑक्सीजन सिलेंडर जिला अस्पताल को उपलब्ध हो गए। इससे मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली।

चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के तत्काल बाद बुधवार को डीएम सैमुअल पालन व एसपी आलोक प्रियदर्शी बुधवार को टांडा स्थित निजी विश्वकर्मा ऑक्सीजन प्लांट पहुंच गए। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्लांट के टैंक में प्रत्येक समय पर्याप्त ऑक्सीजन अवश्य उपलब्ध रहे। डिमांड के अनुसार कोविड अस्पतालों को ऑक्सीजन दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed