{"_id":"6af351fd3ccc70bc500261e6","slug":"family-members-level-serious-allegations-following-constables-death-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168824-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सिपाही की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सिपाही की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
इब्राहिमपुर के करमपुर बरसावा गांव में गमगीन माहौल में बैठे कुशीनगर में शहीद सिपाही दीपक के परिज
केदानगर। कुशीनगर के हनुमानगंज थाना परिसर में सात नवंबर को सिपाही दीपक कुमार गुप्ता (24) की करंट लगने से हुई मौत के मामले में परिजन अब न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने मौत की परिस्थितियों को संदिग्ध बताते हुए मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की थी। इस पर कुशीनगर के डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, परिजन इससे संतुष्ट नहीं हैं। अब वे पुलिस महानिदेशक से शिकायत कर न्यायिक जांच की मांग करेंगे। परिजनों ने सिपाही को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है।
इब्राहिमपुर के करमपुर बरसावा गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता वर्ष 2025 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी पहली तैनाती कुशीनगर में हुई थी। वह हनुमानगंज थाने के सरकारी आवास में रहते थे। पुलिस के अनुसार, सात नवंबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे दीपक आवास की छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गए थे। इसी दौरान बगल से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। शोर सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आठ नवंबर को अयोध्या जिले के श्रृंगी ऋषि आश्रम के पास सेरवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
छत पर लाइट लगाने के लिए चढ़ाने का आरोप
परिजनोंं का आरोप है कि दीपक को थाना परिसर स्थित मंदिर में दीपावली की सजावट के लिए लाइट लगाने के उद्देश्य से छत पर चढ़ाया गया था। इसी दौरान करंट लगने से उनकी मौत हुई। उन्होंने शव को गांव भिजवाने में पुलिस-प्रशासन की जल्दबाजी और राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए। परिजनों का कहना है कि इन परिस्थितियों के चलते उन्हें मजिस्ट्रेटी जांच पर भरोसा नहीं है। वे पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने के लिए पुलिस महानिदेशक से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेटी जांच के दिए गए आदेश
परिजनों की मांग पर सिपाही की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। सिपाही का शव परिजन रात में ही लेकर चले गए थे। रात में राजकीय सम्मान की प्रक्रिया नहीं कराई जाती है।
केशव कुमार, एसपी कुशीनगर